भारत दिनांक 28 नोव्हेंबर (विशेष प्रतिनिधी)
देश भर से आज कोरोना संक्रमण के 8,774 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 621 मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर भारत में 4,68,554 हो गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज फिलहाल 1.05 लाख हो गए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 9481 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,39,98,278 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस की कुल संख्या अभी 1,05,691 है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है. मार्च 2020 से एक्टिव केस का यह आंकड़ा सबसे कम है. वहीं, देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.80 प्रतिशत है, जो पिछले 55 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है. जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 0.85 प्रतिशत है, जो 14 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है.






