मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस को चूमते महाठग की तस्वीर और…..

0
10

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस केस में शुरुआत से ही जैकलीन का नाम सामने आ रहा था और जांच एजेंसी ईडी ने कई बार एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि जब भी जैकलीन से सुकेश के बारे में सवाल पूछा गया तो जैकलीन ने हर बार यही कहा कि वे सुकेश को नहीं जानती हैं।

अब इस मामले में क्लाइमैक्स आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी सुकेश के साथ जैकलीन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों की बीच नजदीकियां साफ दिख रही हैं।

ये तस्वीर जांच एजेंसियों के हाथ लगी और इसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तस्वीर में जैकलीन और मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर शीशे के सामने रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उस वक्त की है जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही सुकेश दिल्ली से चेन्नई पहुंचता है। ये तस्वीर चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल की बताई जा रही है। जाहिर है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाठगी के इस मामले में जैकलीन की भूमिका पर तो सवाल उठेंगे ही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here