कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में जाने सबकुछ,क्यों मचा है हड़कंप

0
13

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से दक्षिण अफ्रीका में तीन बार कोरोना का पीक आया, जब दूसरी बार पीक आया था, तब डेल्टा वेरिएंट प्रमुख कारण था.अब फिर से दक्षिण अफ्रीका से ओमिक्रॉन ये कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है

WHO का कहना है कि ओमिक्रॉन में बड़ी संख्या में म्यूटेशंस होते हैं, जो चिंता का विषय है.

 

WHO ने यह भी कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि कोरोना के दूसरे वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है.

ओमिक्रॉम पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों द्वारा रिपोर्ट किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि ये हफ्तेभर पहले से ही फैलना शुरू हो गया था. दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी प्रांत में ओमिक्रॉम के मामले दर्ज हुए हैं.

ओमिक्रॉन का ओरिजिन आखिर कहां से हुआ?

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को पिछले दो हफ्तों में गौटेंग प्रांत जहां घनी आबादी वाले शहर प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग हैं को ओमिक्रॉन से जोड़ा है.

लेकिन वैरिएंट का पता पहली बार 11 नवंबर को बोत्सवाना में लगाया गया था. हॉन्ग कॉन्ग से भी दो मामले सामने आए, दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों में ही ओमिक्रॉन पाया गया था.

इजरायल ने  इससे जुड़े एक मामले की सूचना दी और बेल्जियम के ऐसे व्यक्ति में ओमिक्रॉन पाया गया जो टर्की और मिस्र की यात्रा कर के आया था.

इस तरह का म्यूटेशन आखिर कैसे हुआ?

ओमिक्रॉन को लगभग 32 म्यूटेशन वाला स्ट्रेन बताया गया है, जो डेल्टा में हुए म्यूटेशन का दोगुना है. ऐसा माना जा रहा है कि यह वेरिएंट किसी इम्यूनोकॉम्प्रोमाइस्ड व्यक्ति से उभरा होगा जिसे कोई बहुत पुराना इंफेक्शन हो जो ठीक नहीं हुआ हो.

ये म्यूटेशंस चिंता का विषय क्यों बना?

म्यूटेशन की प्रक्रिया वायरस के स्पाइक प्रोटीन पर होती है. जब कोई व्यक्ति पॉजिटिव हो जाता है तो वायरस यही स्पाइक प्रोटीन के जरिए व्यक्ति की कोशिका में घुसता है.

अब वैज्ञानिकों को इस चिंता है कि लोगों के शरीर में बना एंटीबॉडीज इससे लड़ने में सक्षम नहीं होगा. WHO का कहना है कि अभी शुरुआती दौर में वैज्ञानिक ओमिक्रॉम से जुड़ी जानकारियों की जांच कर रहे हैं ताकि यह बेहतर ढंग से समझा जा सके कि वायरस रिइंफेक्शन और वैक्सीन को कैसे प्रभावित करेगा.

कितनी तेजी से फैल सकता है ओमिक्रॉन?

फिलहाल इसका कोई ठोस जवाब तो नहीं मिला है, लेकिन अगर इससे संक्रमित आंकड़ों पर नजर डालें तो 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में इसके केवल 273 मामले थे और इस हफ्ते तक यह बढ़कर 1200 हो गए हैं. ज्यादातर मामले गौटेंग प्रांत से थे जहां ये वैरिएंट एक प्रमुख चिंता का विषय बन गया है.

ओमिक्रॉन के खिलाफ वर्तमान में उपयोग होने वाली कोरोना वैक्सीन कितनी असरदार है?

वैज्ञानिकों को चिंता है कि वैक्सीन इस वेरिएंट के खिलाफ कम सुरक्षा ही प्रदान कर सकती है. इस पर निष्कर्ष निकालने से पहले रियल वर्ल्ड स्टडी, रिइंफेक्शन के मामलों का अध्ययन करना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here