कार का शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख चुराए

0
15

यवतमाल -(प्रतिनिधि)

धामणगांव मार्ग पर ज्योतीबा समाजकार्य महाविदयालय के आगे वाहनतल के पार्कींग में रखी एक कार का शिशा तोडकर अज्ञात चोर ने कार में रखी साढे तीन लाख रुपयों की राशी चुरा ली.

इस मामलें में यवतमाल शहर पुलिस थाने में पवन जनार्दन ठाकरे 44 निवासी यवतमाल ने शिकायत दर्ज करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गयी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पवन ठाकरे ने तिरंगा चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक से अपने नागपुर के मित्र दोस्त को देने के लिए साढे तीन लाख रुपयों की कैश निकाली थी. इसके बाद वें धामणगांव माग्र पर स्थित ज्योंतीबा समाजकार्य महाविदयालय में कुछ काम के लिए गए थे. इस दौरान उन्होने वाहन क्रमांक एमएच 29 एन 9085 महाविदयालय के पार्कींग में पार्क की थी.

इसी दौरान उनपर निगाहें रखनेवाले अज्ञात आरोपी ने कार का कांच तोडकर बैग् में रखी साढे तीन लाख रुपयों की नगद राशी चुरा ली.

महाविदयालय से कार के पास लौटने पर पवन ठाकरे को कार से राशी चोरी होने की बात ध्यान में आयी.इसके बाद उन्होने शहर पुलिस थाने में पहूंचकर शिकायत दर्ज की. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरी की इस वारदात को अंजाम देनेवाले आरोपी का सुराग लगाने जांच पडताल शुरु की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here