नागपूर दिनांक 17 नोव्हेंबर (प्रतिनिधी)
खापा-पाटणसावंगी मार्ग पर भेंडाला फाटे के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनोज पुरुषोत्तम चिंचुलकर (31) निवासी वाकोड़ी है। वहीं घायल युवक सोनू भगवानदास टेकाम (28) खमारपानी मप्र निवासी है, जो कुछ वर्षों से वाकोड़ी बस स्टैंड के पास रह रहा था।
बार में करते थे काम
दोनों युवक वाकोड़ी बस स्टैंड के पास स्थित एक बियर बार मंे काम करते थे। दोनों मोटरसाइकिल (एमएच-40, एएफ-1706) से कोराडी गए थे।वाकोड़ी लौटते समय भेंडाला फाटे के पास खापा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मनोज का सिर फट जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू बुरी तरह घायल हो गया।
चल रहा घायल का उपचार
घायल सोनू को इलाज के लिए नागपुर मेडिकल पहुंचाया। मृतक मनोज के शव को सावनेर स्थित स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। खापा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार अजय मानकर के मार्गदर्शन में पीएसआई एबी चिश्तिया व मंगेश सावरकर कर रहे हैं।






