महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी कांग्रेस

0
8

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं ,पोस्ट में उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। महात्मा गांधी पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस के सामने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं था न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे… ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी… ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।’

कंगना ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here