वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान फिर भी नहीं दिखा मगरमच्छ

0
7

नाग नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद से वन विभाग में खलबली मच गई है। टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन मगरमच्छ नहीं दिखा। तेंदुए की तरह मगरमच्छ भी अचानक गायब होने से वन विभाग की नींद उड़ गई है।

शहर में तेंदुआ दिखाई देने की बात अब सामान्य हो गई है। कई बार इस तरह की स्थिति सामने आई है, लेकिन पहली बार नाग नदी में मगरमच्छ दिखने की घटना सामने आई। पत्रकार सहनिवास के पीछे नाग नदी में  मगरमच्छ का फोटो मायभूमि न्यूज़ में प्रकाशित होने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद  को वन विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन मगरमच्छ नहीं दिखा। बुधवार को भी टीम ने नाग नदी के किनारे गश्त लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिनभर मगरमच्छ की कोई सूचना नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here