मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, होगा ऑपरेशन

0
5

महाराष्ट्र दिनांक 10 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

एक बड़ी खबर महाराष्ट्र (majarashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेहत को लेकर सामने आई है। उद्धव ठाकरे (uddhav thakre) अस्पताल में भर्ती हो गए है और उनकी सर्जरी करानी पड़ेगी ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से मायभूमि न्यूज को दी गई है

 

क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सर्जरी करानी पड़ सकती है।  मुख्यमंत्री को गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत है। इससे वे अस्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वो 2 से 3 दिन अस्पताल में ही रहेंगे हालांकि इस चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है।

 

उद्धव ठाकरे को एक कार्यक्रम में सरवाइकल कॉलर पहने हुए देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि ठाकरे एक विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और ट्रेड मिल पर चलते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके पैरों एवं पीठ में दर्द रहने लगा है। मुख्यमंत्री पंढरपुर के पालखी मार्ग परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद वे कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here