महंगाई पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, 14 नवंबर से ‘जनजागरण अभियान’

0
6

भारत दिनांक 10 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 14 नवंबर से राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान’ शुरू करेगी जिसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा करेंगे तथा वे जनसंवाद एवं दूसरे संपर्क कार्यक्रमों के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे.

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली सतत आंदोलन संबंधी कांग्रेस की समिति ने महंगाई के मुद्दे पर जन जागरण अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम तय किए हैं जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस कार्य समिति ने स्वीकार किया

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं. जनता परेशान है. ऐसे में हम जन जागरण अभियान आरंभ कर रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और महंगाई के मुद्दे पर उन्हें जागरुक करेंगे.”

कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, 14 से 29 नवंबर के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत एक सप्ताह तक पदयात्रा निकाली जाएगी. यह पदयात्रा हर सुबह प्रभात फेरी से आरंभ होगी. उन्होंने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक महाराष्ट्र के वर्धा में कई कार्यकर्ताओं को प्रशक्षिण दिया जाएगा और इसमें 14 नवंबर का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनजागरण अभियान पर केंद्रित होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here