कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को भैया दूज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहने भाईयों का तिलक करती हैं और फिर आरती उतारती हैं।
धार्मिक कथाओं के अनुसार सबसे पहले यमुना मां ने अपने भाई यमराज को आज के दिन ही तिलक लगाया था और आरती उतारी थी। तबसे ही भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है। आइए जानते हैं आज का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि….
भाई दूज का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2021, दिन शनिवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक है। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है।
ऐसे करें तिलक-
पूजा विधि-
इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।
भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
भाई को तिलक लगाएं।
तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
भाई के हाथ में कलावा बांधें।
भाई को मिठाई खिलाएं।
मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।
भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।





