बॉलीवुड हीरोइनें यंग दिखने के लिए सालों से प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती आ रही हैं। ऐसी कई अदाकाराएं हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई और करोड़ों को दीवाना बना दिया।
अदाकारा कटरीना कैफ का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ गया है। कटरीना कैफ ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसके कवरपेज पर उनका चेहरा बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस ने यह बदलाव नोटिस कर लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
कटरीना कैफ के लाखों चाहने वाले हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनके लुक्स को भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब उनके इन्हीं लुक्स को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स ने उनके चेहरे को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
कटरीना को उनके लुक्स के लिए सुनाते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग हमेशा बोटॉक्स और फिलर्स क्यों करवाते हैं। क्या ये कोई एडिक्शन है कि आपने एक बार शुरुआत कर दी तो आप वापस नहीं लौट सकते। वो बिलकुल पहचान में नहीं आ रही हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स ने कटरीना के चेहरे को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। बिलकुल ही अलग रूप है’। इसके अलावा भी कटरीना को काफी खरी खोटी सुनाई गई।
कटरीना कैफ को प्लास्टिक सर्जरी के लिए ट्रोल करने वाले लोगों ने उन्हें बोटॉक्स क्वीन का तमगा दिया है। एक ट्रोल ने कमेंट करके लुए लिखा है, ‘कटरीना तब शादी करेगी, जब उसे भरोसा हो जाएगा कि अब उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी नहीं हो सकती है। तब तक वो केवल कथित गर्लफ्रेंड ही रहेगी।’ दूसरे ट्रोल ने कमेंट में लिखा है, ‘यार इसे क्या हो गया… इसने भी बोटॉक्स करा लिया…।’






