कुख्यात अपराधी की हत्या

0
10

नागपुर दिनांक 5 नवंबर (प्रतिनिधि)

दिवाली के त्यौहार में भी नागपुर में हत्याओं का सिलसिला जारी है दिवाली के दूसरे दिन आज एक कुख्यात अपराधी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया

मिली जानकारी के अनुसार कामठी के कुख्यात गुंडे अब्बास अली बरकत अली कि नृशंस तरीके से अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी, यह घटना यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत घटी

अब्बास अली के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में अनेक अपराध दर्ज है, जानकारी के मुताबिक 7 युवकों ने हथियारों से अब्बास अली पर हमला किया गया और उसे खून से लथपथ छोड़कर हमलावर फरार हो गए, अत्यंत गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया

पुलिस ने जांच शुरू कर 7 युवकों को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here