आज दिवाली,जाने लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त,मंत्र और पूजा विधि

0
14

लक्ष्मी पूजा की विधि:

-दिवाली पर लक्ष्मी पूजा से पहले पूरे घर की साफ-सफाई कर लें। घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

-घर को अच्छे से सजाएं और मुख्य द्वार पर रंगोली बना लें।

-पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर वहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

-चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें।

-माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।

-दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें।

-इसके बाद देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि विधान पूजा करें।

-महालक्ष्मी पूजा के बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की पूजा करें।

-अंत में माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।

-प्रसाद घर-परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें।

 

दिवाली पूजा मंत्र:

मां लक्ष्मी मंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

सौभाग्य प्राप्ति मंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

कुबेर मंत्र-ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

 

पूजा मुहूर्त:

लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 06:09 PM से 08:04 PM

लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:39 PM से 12:31 AM, नवम्बर 05

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे

 

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM

सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM

रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM, नवम्बर 05

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here