भारत में कोरोना से मौत के आंकड़े में इजाफा,12 हजार से ज्यादा नए मरीज

0
9

भारत दिनांक 4 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटे में 12 हजार 885 नए मामले पाए गए. वहीं 461 लोगों की कोविड से मौत हो गई.

 

मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 15 हजार 54 लोग ठीक भी हुए और डिस्चार्ज किए गए. फिलहाल देश में 1 लाख 48 हजार 579 केस एक्टिव हैं जबकि 3करोड़ 37 लाख 12 हजार 794 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं अब तक 4 लाख 59 हजीर 652 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है. मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 25 मामले पुष्ट पाए जा चुके हैं.

 

वहीं टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 7 करोड़ 63 लाख 14 हजार 440 खुराकें दी जा चुकी हैं. इसमें से 30 लाख 90 हजार 920 खुराकें बुधवार को दी गईं. वहीं ICMR के अनुसार अब तक 61 करोड़ 23 लाख 46 हजार 767 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. इसमें से 10 लाख 67 हजार 914 सैंपल्स की जांच बुधवार को की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here