ड्राइविंग लाइसेंस बनाने दिया आधार कार्ड ,जांच करने पर….

0
11

नागपुर दिनांक 31 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दो आरोपियों को कलमना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी मो. खुर्शीद मो. इद्रिस मूलत: बिहार वर्तमान में नागपुर निवासी है और मजदूरी करता है।

उसने ऑटो चालक मित्र राजेश मेश्राम बिनाकी निवासी की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उप-प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में आवेदन किया था। इसके लिए उसने अन्य दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड भी दिया था। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में खुर्शीद का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज फर्जी होने का खुलासा हुआ।

वाहन निरीक्षक वीरसेन ढवले (34) की शिकायत पर कलमना पुलिस ने ने प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को खुर्शीद व राजेश को गिरफ्तार किया। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here