भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 का अहम मुकाबला खेलने जा रही हैं। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ हारकर अजीब स्थिति में फंस चुकी है और ग्रुप की शीर्ष दो टीमों में जगह बनाकर सेमीफाइनल में जाने के लिए उन्हें ये मैच जीतना ही होगा।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और इस मैच में कई दिलचस्प पल देखने को मिल सकते हैं। मुकाबला दुबई में खेला जाना है जो एक बड़ा मैदान है। इस वेन्यू पर बल्लेबाजों और फील्डरों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दोनों ही टीमें पुरानी हार भुलाकर इस मैच में कैसे भी जीत दर्ना चाहेंगी।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ये रविवार का दूसरा मैच होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमिल, तेलुगु और कन्नड़ पर भी देख सकेंगे।






