दवा दुकानों में सीसीटीवी लगाने के जिलाधिकारी के निर्देश

0
7

नागपुर दिनांक 27 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)

अब दवाई विक्रेताओं को अपनी दुकान में कैमरे लगाने के आदेश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं। वहीं अन्न व औषधि विभाग ने इस संदर्भ में अपील भी की है।

दुकान की सेफ्टी के साथ दवाई दुकान की छोटी-छोटी गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए यह सूचना जारी किया गया है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

हालांकि शहर के ज्यादातर दुकानों में कैमरे लगे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कम दुकानों में लगाए गए हैं, लेकिन अब यहां भी कैमरे लगा सकते हैं।

शहर व जिले में मिलाकर कुल साढ़े चार हजार की संख्या में दवा दुकान हैं। दवा बेचने के लिए दवा विक्रेताओं को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

वर्तमान स्थिति में 20 प्रतिशत से ज्यादा दुकानों में कैमरे लगे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या कम है। लेकिन अब लगभग सभी को कैमरे लगाने की अपील अन्न व औषधि विभाग ने की है। ताकि दुकानों के व्यवहार पर सीधी नजर रखी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here