अतिक्रमण हटाने को व्यापारियों का विरोध,इस इलाके में तनाव

0
11

नागपुर दिनांक 27 अक्टूबर (नगर प्रतिनिधि)

सक्करदरा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते का दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। दुकानदारों के विरोध में उतरने पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचने पर तनाव शांत हुआ। पुलिस बंदोबस्त के बीच अतिक्रमण हटाए गए। 36 अतिक्रमण हटाकर एक ट्रक सामान जब्त किया गया। फुटपाथ पर लगाए गए 25 शेड तोड़े गए।

मंगलमूर्ति चौक से तिरंगा चौक, गजानन नगर से सक्करदरा बुधवार बाजार मार्ग पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। मोहन नगर में यशवंत राजपूत का फुटपाथ पर बनाया गया ठेला तोड़ा गया।

रेलवे स्टेशन परिसर, जरीपटका में जींजर मॉल मार्ग पर फुटपाथ से 32 अतिक्रमण हटाए गए। धरमपेठ जोन में दिव्यांगों के 5 ठेलों का अतिक्रमण हटाया गया।

महाराजबाग, विद्यापीठ ग्रंथाल परिसर से 2, हिस्लॉप कॉलेज, बोर्ड ऑफिस के पास से 2 और आमदार निवास के पास से 1 दिव्यांग के अतिक्रमण खाली कराए गए। एक दिव्यांग का ठेला जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here