भारत मे कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा,नए कोरोना मरीजों की संख्या….

0
9

भारत दिनांक 27 ऑक्टोबर (विशेष प्रतिनिधी)

सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में मौत का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ा है. बीते 24 घंटों में 585 मरीजों की मौत हुई है. इस दौरान 13 हजार 451 नए मामले मिले.

नए आंकड़ों को मिलाकर भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 55 हजार 653 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, 1 लाख 62 हजार 661 मरीजों का इलाज जारी है.

बीते दिन ठीक हुए 14,021 मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,021 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,35,97,339 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत है।

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,05,962 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 60.32 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here