25 वर्षीय युवती से बार बार बलात्कार,गर्भवती,55 वर्षीय आरोपी द्वारा आत्मघाती कदम….

0
9

नागपूर दिनांक 27 ऑक्टोबर (तालुका प्रतिनिधी)

55 वर्षीय व्यक्ति ने 25 वर्षीय मतिमंद युवती से बार बार दुष्कर्म किया इससे वह गर्भवती हो गई जब यह बात युवती के घरवालों को पता चली तो मामला थाने पहुंचा उसके बाद आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामटेक निवासी बंडू उईके(उम्र 55 वर्ष) पीड़िता के साथ 20 अगस्त को मवेशी चराने जंगल में गए थे , वहां पीड़िता के मतिमंदता का फायदा उठाते हुए बंडू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद नवेगांव के पास के जंगल में बंडू ने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया,जिससे युवती गर्भवती हो गई, परिवार को इस बारे में पता चलने पर उनको जबरदस्त धक्का लगा, युवती की मां ने पुलिस थाने पहुंचकर बंडू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

बंडू को जब पता चला कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है तो उसने जहर खा लिया, बंडू के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, पुलिस हालत पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई की जायेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here