आर्यन खान की जमानत पर कल 27 अक्टूबर को फिर होंगी सुनवाई

0
13

भारत दिनांक 26 अक्टूबर( विशेष प्रतिनिधि)

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत अर्जी पर आज (26 अक्टूबर, मंगलवार) मुंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) में सुनवाई हुई.

अब जमानत अर्जी पर कल (बुधवार, 27 अक्टूबर) सुनवाई होगी. कल दोपहर ढाई बजे सुनवाई होगी. आर्यन और अरबाज की जमानत को लेकर आज बहस पूरी हो गई है. अब कल ढाई बजे के बाज जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी. 20 अक्टूबर को हुई सुनवाई में एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत स्पेशल कोर्ट द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद आर्यन खान ने तुरंत सुनवाई के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था.

मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशंस कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान का पक्ष रखने के लिए आज भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi) सामने आए. उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को अवैध बताया और इस कार्रवाई पर एनसीबी को कठघरे में खड़ा किया.

नो रिकवरी, नो मेडिकल, नो ड्रग्स फिर भी आर्यन खान की गिरफ्तारी क्यों?

उन्होंने आर्यन खान की ओर से एक नया एफिेडेविट पेश किया.मुकुल रोहतगी ने यह सवाल किया कि आर्यन खान के पास से ड्रग्स की रिकवरी नहीं हुई. मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि आर्यन खान पर कार्रवाई के बाद अब तक मेडिकल जांच नहीं की गई.

जब मेडिकल जांच नहीं हुई तो एनसीबी किस आधार पर आर्यन खान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा सकती है. नो रिकवरी, नो मेडिकल, नो ड्रग्स फिर भी आर्यन खान पर NCB ने 27A का धारा लगाया और ड्रग्स रैकेट का हिस्सा बताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here