मां के दशक्रिया में बेटे को आया हार्ट अटैक और फिर….

0
18

नागपुर दिनांक 26 अक्टूबर( तालुका प्रतिनिधि) 

10 दिन पहले मां की मृत्यु हुई, उसकी दशक्रिया में बेटे को हार्ट अटैक आया और परिवार में हड़कंप मच गया उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद परिवार पर गम के बादल छा गए

मिली जानकारी के अनुसार नरखेड तालुका के बड़े मारुति मंदिर परिसर निवासी अंजनी रामचंद्र बालपांडे इनका दस दिन पहले बीमारी से निधन हुआ, उनके दशक्रिया करने पूरा परिवार रामटेक गया था

विधि समाप्त होते ही उनके छोटे बेटे रामेश्वर (उम्र 40 वर्ष) को छाती में दर्द शुरू हुआ जो लगातार बना हुआ था यह देखते हुए परिवार उनको तुरंत नागपुर के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने रामेश्वर को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी

उपचार के दौरान रामेश्वर का निधन हो गया, रामेश्वर के पश्चात पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं,10 दिन में परिवार में 2 मौत होने से परिवार पर शोक के बादल छा गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here