नागपूर ग्रामीण दिनांक 25 अक्टूबर (तालुका प्रतिनिधि)
35 वर्षीय व्यापारी 6 दिन से घर से लापता था और आज जब उसके बारे में जानकारी सामने आई तो परिवार सहित पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया
कुही तालुका के चापेगड़ी में 35 वर्षीय दवा व्यवसायी 6 दिन से लापता था,आज जंगल में उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलते मिली
घनश्याम गोविंदा पांढरे (उम्र 35 वर्ष) घर से 6 दिन से लापता होने की शिकायत घरवालों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, आज चापेगड़ी जंगल में कुछ महिलाएं लकड़ी लाने गई थी तभी उनको एक व्यक्ति फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया, घबराई महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन में दी, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और घनश्याम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
और अधिक जांच करने पर पुलिस को घनश्याम कुछ दिनों से आर्थिक संकट में होने की जानकारी मिली और इसी के चलते घनश्याम ने आत्महत्या किए जाने का प्राथमिक अंदाज पुलिस ने व्यक्त किया






