नागपुर दिनांक 25 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)
नागपुर के सदर फ्लाईओवर पर एक भयानक हादसा घटित हुआ बाइक सवार युवक पुलिया के साइड वॉल से टकरा गया और नीचे गिर पड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाली पंजा निवासी राहुल उमरेडकर ये युवक बाइक पर सवार होकर सदर फ्लाईओवर से रात करीब 9.30बजे घर जा रहा था,रफ्तार अधिक होने से अचानक उसका बाइक पर से कंट्रोल छूट गया और बाइक फ्लावर के साइड वॉल से टकरा गई
इससे में राहुल फ्लावर से नीचे गिर पड़ा और वह बुरी तरह घायल हो गया, सर में लगी चोट से अत्याधिक रक्तस्त्राव होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई
पुलिस को घटना की जानकारी मिलती है उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की






