आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है,सुहागिनों के लिए ये सबसे बड़ा पर्व होता है,इस दिन वो दिनभर भूखे रहकर पति की लंबी आयु की दुआ मांगती है,पति भी इस दिन पत्नी को उपहार देकर अपने प्रेम को व्यक्त करते है
जानिए राशि अनुसार पत्नी को क्या गिफ्ट दे जिससे उनकी खुशी कई गुना हो जाएगी
मेष राशि – मेष राशि के जातक वैसे तो बहुत ही रोमांटिक होते हैं तो इस हिसाब से आपको करवाचौथ पर उन्हें लाल रंग के वस्त्र, मूंगे की अंगूठी या कोई ऐसा गिफ्ट जिसमें रोमांस नजर आता हो देना चाहिए।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातक बहुत ही शांत स्वभव के होते हैं, आप इन्हें जो देंगे वे खुशी खुशी स्वीकार कर लेंगे, लेकिन आप अपनी पत्नी को करवाचौथ पर खुश करने के लिए चांदी की पायल या डॉयमंड से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
मिथुन राशि– वैसे तो अगर आपकी पत्नी मिथुन राशि की है तो आप उन्हें हरे रंग के वस्त्र , या पन्ने से बनी कोई वस्तु उपहार स्वरूप दे सकते हैं, लेकिन मिथुन राशि के जातकों को अपने पति का समय चाहिए होता है। तो आप प्रयास करें कि आप उनके साथ थोड़ा अच्छा समय बिताएं।
कर्क राशि- कर्क राशि की पत्नियां थोड़ी नखरीली होती हैं। इसलिए आपको उन्हें ऐसा उपहार देना चाहिए जिससे उन्हें आपकी नजर में अपनी कीमत नजर या सके। आप चाहें तो उन्हें चांदी से बनी वस्तुएं जैसे पायल, बिछिया आदि उपहार में दे सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातक थोड़ा भीड़ से अलग हटकर रहना पसंद करते हैं और उनकी चॉइस भी सबसे अलग होती है। यदि आपकी पत्नी की राशि सिंह है तो आप उन्हें करवा चौथ पर सबसे हटकर कुछ गिफ्ट करें। जैसे गोल्डन प्लेटेड घड़ी या तांबे से बनी कोई वस्तु ।
कन्या राशि– अगर आपकी पत्नी की राशि कन्या है तो आप करवा चौथ पर उन्हें कहीं बाहर घूमाने के लिए ले जा सकते हैं। कन्या बुध की राशि है। इन्हें कम खर्च में अच्छा गिफ्ट पसंद होता है। यह लोग सामने वाले की भावना को ज्यादा महत्व देते हैं। इसलिए आप करवा चौथ के दिन इन्हें हरे रंग की साड़ी,चूड़ियां आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। तो यदि आपकी पत्नी तुला राशि की हैं तो आप करवाचौथ पर उन्हें बहुत ही ज्यादा सोच समझकर उपहार दें, वरना उनसे उनकी चॉइस पूछ कर ही उपहार दें, ये ज्यादा बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि की जातक अपने पति को लेकर बहुत ही ज्यादा पजेसिव होती हैं, उनके हिसाब से उनके पति पर सिर्फ उनका हक है। तो आप उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसमें आपका प्यार झलकता हो। आप उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र, गुलाब के फूल आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को सरप्राइज़ बहुत पसंद होता है। तो आप उनको किस तरह सरप्राइज़ करते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। आप चाहें तो उन्हें आप करवा चौथ पर सोने के आभूषण भी दे सकते हैं।
मकर राशि– मकर राशि के जातक का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। इसलिए आप करवाचौथ पर उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसमें यह झलक दिखाई दे कि आपको उनकी कद्र है। आप चाहें तो उन्हें हल्के नीले रंग के वस्त्र भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक समाज सेवी होते हैं। वह अपने लिए नहीं दूसरों की खुशी देखकर खुश हो जाते हैं। तो आप उन्हें चाहे कोई उपहार दें या न दें उन्हें कोई फरक नहीं पड़ेगा, बस आप करवाचौथ पर उनके साथ किसी अनाथालय में जाकर दान कर दें, यही उनके लिए काफी होगा। हां आप चाहें तो आप अपनी खुशी के लिए उन्हें चॉकलेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बहुत ही विनम्र स्वभाव के होते हैं, वह छोटी छोटी चीजों में भी खुश हो जाते हैं। आप उन्हें कुछ भी देंगे वो उसे प्यार से स्वीकार कर लेंगे। यदि आप अपने दिले से उन्हें करवा चौथ पर कुछ देना चाहते हैं तो आप उन्हें हल्के पीले रंग की धारी वाली साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं।





