ड्रग्स केस में अभिनेत्री अनन्या पांडे से 4 घंटे पूछताछ, अनन्या ने कहा….

0
11
  1.  बॉलीवुड पर एनसीपी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कल शाहरुख खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पर एनसीपी ने छापा मारा था और आज अनन्या पांडे एनसीबी के सामने पेश हुई

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) शुक्रवार को भी NCB के सामने पेश हुईं. NCB ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के खिलाफ जांच के दौरान कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में उनका नाम पाया था. इसके बाद उन्हें गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

अनन्या से दूसरे दिन लगातार चार चार घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद अनन्या पांडेय NCB दफ्तर से बाहर निकल गईं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की पूछताछ में अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने ड्रग्‍स सप्‍लाई या इसके सेवन के आरोपों से इनकार किया है. अनन्या के जांच एजेंसी के अफसरों के सामने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने आर्यन को ड्रग्स दिलाने में मदद की है.

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी. उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए गुरुवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here