वर्धा (प्रतिनिधि) 19 अक्टूबर :
उधारी के पैसे वापस न देने पर युवक की हत्या करने की घटना सामने आने से सनसनी मच गई , मार्केट में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुपेश खिलारे नामक युवक ने नीलेश वालमांढरे से कुछ पैसे उधार लिए थे , निलेश द्वारा रुपेश से उधार दिए गए पैसों की बार-बार मांग हो रही थी पर रूपेश उसे पैसे नहीं लौटा रहा था
इतवारा बाजार के मच्छी मार्केट में निलेश और रुपेश आमने सामने आए तो निलेश ने रुपए से उधार दिए गए पैसों की मांग की इस पर दोनों में विवाह शुरू हो गया विवाद बड़ा तो निलेश ने अपने पास का चाकू निकालकर रूपेश पर प्राणघातक हमला कर दिया
अचानक हुए हमले में रुपेश ने दम तोड़ दिया, पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और नीलेश के खिलाफ अपराध दर्ज किया






