अभिनेत्री नीना गुप्ता का खुलासा,डॉक्टर और टेलर ने किया था यौन शौषण

0
8

नीना गुप्ता की जिंदगी काफी बोल्ड रही है,उन्हे बेहद बेबाक माना जाता है  नीना हमेशा खुली किताब की तरह रही हैं। उनकी लव लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं अब उन्होंने अपने बचपन की आपबीती बताई जब एक डॉक्टर और दर्जी ने उनका शोषण किया लेकिन वह यह बात अपनी मां को नहीं बता पाईं। उन्हें लगता था कि इसमें उन्हें ही दोष दिया जाएगा।

डॉक्टर ने किया यौन शोषण

नीना उस वक्त स्कूल में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में इसका जिक्र किया है। नीना डॉक्टर के पास अपने भाई के साथ गई थीं जो कि वेटिंग रूम में बैठा था जबकि वह अंदर थीं। एक्ट्रेस लिखती हैं कि ‘डॉक्टर ने मेरी आंख की जांच शुरू की और अचानक वह अन्य जगहों पर चेक करने लगा, जिसका मेरी आंख से कोई संबंध नहीं था। जब यह सब हो रहा था मैं बहुत डर गई थी। पूरे घर में मुझे खुद से नफरत हो रही थी। जब मुझे कोई देख नहीं रहा था, मैं घर के एक कोने में चुपचाप बैठकर रोने लगीं लेकिन मैं अपनी मां को इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर पाई क्योंकि मैं इतना डर गई थी। मुझे लगा वह कहेंगी कि यह मेरी ही गलती थी। मैंने ही शायद उसे उकसाया होगा या कुछ किया होगा।‘ नीना बताती हैं कि डॉक्टर ने कई बार उनके साथ ऐसा किया।

टेलर ने भी किया यौन शौषण

एक टेलर के साथ भी नीना को बुरा अनुभव हुआ। फिर भी वह उसके पास जाने को मजबूर थीं क्योंकि उन्हें लगा कि उनके पास कोई रास्ता नहीं है। नीना ने कहा कि ‘मुझे लगा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। अगर मैंने अपनी मां को बताया कि मैं उसके पास नहीं जाना चाहती तो वह मुझसे पूछेंगी कि क्यों और मुझे उन्हें बताना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here