महात्मा फुले मार्केट के थोक व्यापारी का एक्सीडेंट में निधन,महीला घायल

0
9

नागपूर दिनांक 15 ऑक्टोबर प्रतिनिधी

नागपूर जबलपूर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुए एक भीषण हादसे में नागपुर के फलों के ठोक व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

डूमरी शिवार इलाके में मनसर से नागपुर जा रही एक्टिवा को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी इसमें एक्टिवा चालक की जगह पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दोपहर 4 बजे नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर अमित पोल्ट्री के सामने मनसर से नागपुर आ रही एक्टिवा क्रमांक एम एच49 बी जे 4427 को अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में संदीप विजय कुमार काकपूरे (उम्र 40 वर्ष) आशीर्वाद नगर नागपुर निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

संदीप का महात्मा फुले मार्केट नागपुर में फलों का थोक व्यवसाय था, एक्टिवा पर पीछे सवार रिया मसाने (उम्र 30वर्ष) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,रिया फलों के व्यवसाय में  बिक्री का कार्य करती है

हादसे की जानकारी पास से गुजर रहे नागरिकों ने कन्हान पुलिस को दी ,पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here