काटोल से एक दंपत्ति नागपुर जाने के लिए काटोल नागपुर बस में बैठे और नागपुर पहुंचते ही अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने बस स्टैंड से सीधा पुलिस स्टेशन का रास्ता पकड़ लिया
काटोल निवासी अमित कोट्टेवार उम्र 41 वर्ष अपनी पत्नी के साथ काटोल से नागपुर जाने के लिए बस में बैठे, नागपुर पहुंचकर लोहा पुल पर बस से उतरे और तभी उनकी पत्नी को बैग की चेन खुली दिखे अंदर जांच करने पर पर पर्स से कीमती सामान गायब हो गया था
बस के अंदर रखें सोने के सारे गहने गायब हो गए थे जिनकी कीमत लगभग ₹1 लाख 60 हजार रुपए थी, चलती बस में इस तरह अचानक सोने के दागिने उड़ा लिए जाने से दंपत्ति परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत वहां से सीताबर्डी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई






