देवर ने 22 वर्षीय भाभी का बलात्कार किया, पती भी……

0
11

हिंगना के कान्होलीबारा परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. एक युवक ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म किया. किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. बाद में उसकी हिम्मत बढ़ गई और दोबारा रेप की कोशिश की. पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से भागी और पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर 25 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

उल्लेखनीय बात ये है कि पीड़िता का पति भी रेप के मामले में फरार है. वर्ष 2017 में उसके पति के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. लगातार कोर्ट में अनुपस्थित होने के कारण उसका गिरफ्तारी वारंट निकला. बीते माह 14 तारीख को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया लेकिन मेडिकल जांच के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. भाई के फरार होने के कारण आरोपी युवक की भाभी पर बुरी नजर थी.

 

विगत 4 अक्टूबर को उसने भाभी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता डरी हुई थी और कोई मदद करने वाला भी नहीं था. इसीलिए उसने पुलिस से शिकायत नहीं की. सोमवार की रात दोबारा आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की. इस बार उसने हिम्मत जुटाकर आरोपी देवर को थप्पड़ जड़ दिए और घर से भाग निकली. जंगल के रास्ते पैदल-पैदल अपनी बहन के घर पहुंची. आप बीती सुनाई.

 

बहन ने उसे हिम्मत दी और दोनों मंगलवार की सुबह एमआईडीसी थाने पहुंचे. तब आरोपी युवक भी थाने में ही था. वह भाभी के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाने आया था. पीड़िता को थाने में देखते ही वह भाग निकला. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here