वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलें, वरुण गांधी ने कहा…..

0
8

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम है। आप को बता दें कि पिछले कई दिनों से लखीमपुर खीरी घटना और किसानों के मुद्दे को लेकर वरूण गांधी अपनी पार्टी के खिलाफ ही आक्रामक दिख रहे हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि वरूण गांधी की केंद्रीय नेतृत्व से दूरियां बन गईं हैं। जिसकी वजह से वरूण गांधी लगातार पार्टी के विरोध में बगावती सुर अख्तियार कर रहे हैं। इन दिनों ट्वीट कर वरूण गांधी पार्टी को भी असहज कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे है कि वरूण गांधी बीजेपी छोड़ सकते हैं।

 

इसी क्रम में यूपी के प्रयागराज में कांग्रेस के नेताओं ने वरूण गांधी का एक स्वागत पोस्टर लगाकर, वरूण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलों में जान डाल दी। गौरतलब है कि प्रयागराज में कांग्रेस नेता ने पोस्टर में लिखा है कि ‘दुःख भरे दिन बीते रे भइया अब सुख आयो रे’ इसमें वरुण गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी फोटो था। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जा रहा था।

 

वरूण गांधी ने बताया अफवाह

आपको बता दें कि जब वरूण गांधी से  फोन से बात करके पूछा गया कि क्या आप बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहें हैं? उस पर वरूण गांधी ने कहा कि ये सब अफवाह हैं। उसके बाद से सांसद वरूण गांधी के पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर विराम लग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here