भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का पदारोहण समारोह

0
12

भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का 19वां पदारोहण समारोह नक्षत्र हॉल, एम्प्रेस सिटी मॉल में हुआ। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंघानिया, अमित अग्रवाल का परिचय क्रमश: निकिता अग्रवाल, वसुधा अग्रवाल ने कराया।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंघानिया का स्वागत सीए राजेश मोदी, सूर्यकांत अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल देकर सत्कार किया। अतिथि डॉ. अमित अग्रवाल का स्वागत राजेंद्र अग्रवाल, सीए संदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल देकर किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा नवनियुक्त चेअरमैन सीए राजेश आर. मोदी, नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल को बधाई दी। सदस्यों का मार्गदर्शन एवं क्लब के कार्यों की सराहना की। संचालन विजय सराफ, राधिका अग्रवाल ने किया।

नई कार्यकारिणी में वाइस चेअरमैन विशाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश अग्रवाल, सीए संजय अग्रवाल, सचिव राज अग्रवाल, सहसचिव सीए सविनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए कौशिक अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल, पीआरओ लक्ष्मीकांत अग्रवाल मनोनीत हुए। 10वीं, 12वीं, प्रोफेशनल परीक्षा के मेरिट बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here