नागपुर समेत पूरा विदर्भ गर्मी की चपेट में है। दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान हैं। बगैर पंखा या एसी चलाए घर में रहना मुश्किल हो रहा है। जाड़े के मौसम में गर्मी का अहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक उमस व गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश की संभावना नहीं
माैसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन में उमस व गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तड़के जरूर ठंडी हवा चलेगी। दिन गर्म रहेगा। मध्यम या मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। स्थानीय स्तर पर होनेवाले मौसम के उथल-पुथल से गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस से निजात नहीं मिलेगी।
विदर्भ में ब्रह्मपुरी सबसे गर्म रहा। ब्रह्मपुरी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर चंद्रपुर गर्म रहा। चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा।






