नागपुर में पिछले 15 दिन में सरेराह मोबाइल छीनने की और गले से मंगलसूत्र उड़ाने की वारदातें लगातार घटित हो रही है पर इन पर अंकुश ना लगता देख चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं और अब उन्होंने चलती दोपहिया पर पीछे बैठी महिला से पर्स छीना और धूम स्टाइल में फरार हो गए
सीआरपीएफ के एक कर्मचारी की मां से दोपहिया वाहन पर आए दो लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। वह बहू के साथ दोपहिया वाहन से शॉपिंग करने जा रही थी। पर्स में मोबाइल और नकद 5 हजार रु. थे।
क्वार्टर नं.-625, टाइप 2 निवासी विद्या ढबाले ने प्रताप नगर थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि, वह सास के साथ दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-डी.यू.-3319) पर डबल सीट जा रही थीं। मंगलमूर्ति चौक से त्रिमूर्ति चौक के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के सामने 20 से 25 वर्ष के दो अज्ञात युवक पीछे से आए और एक युवक सास का पर्स छीनकर फरार हो गए।
सरेराह इस तरह की घटना दिन-ब-दिन शहर में बढ़ रही है और पुलिस द्वारा इन पर तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग अब नागरिकों द्वारा उठने लगी है






