राष्ट्रीय महामार्ग पर हुए एक भीषण हादसे में बस और ट्रक दोनों में आग लगने से दोनो वाहन जलने लगे, आग इतनी भयानक थी कि आने जाने वाले लोग मंजर देखकर सहम गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बस में बैठे 12 प्रवासी घायल हो गए और उनको जिला सामान्य रुग्णालय में भर्ती किया गया है
अकोला जिले के बालापुर के पास शहीद फाटक के पास यह भीषण हादसा हुआ, ट्रक और बस आपस में टकरा कर अचानक बस को आग लग गई और इस आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, एसटी बस बालापुर से अकोला जा रही थी वही कोयला भरकर ट्रक अकोला से बालापुर जा रहा था
ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर हुई और ट्रक में कोयला होने से आग लगने के बाद दोनों वाहन बुरी तरह जल गए, इस समय बस के ड्राइवर सहित लगभग बारह प्रवासी गंभीर रूप से घायल हो गए, अग्निशमन दल को इस भयानक हादसे की सूचना दी गई तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया






