जिला न्यायालय में मचा हड़कंप,वकील भागने लगे इधर उधर

0
10

जिला न्यायालय मे कुछ वकील अचानक इधर-उधर भागने लगे थोड़ी देर हड़कंप मच गया अब फिर जानकारी सामने आई कि बड़ा बड़ा साप न्यायालय इमारत में देखा गया है

जिला न्यायालय के आठवें माले पर धामन प्रजाति का सांप निकलने से हड़कंप मच गया. सर्पमित्र ने तुरंत पहुंचकर सांप को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ा गया. कुछ देर के लिए बार रूम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सांप दिखाई देने पर बार रूम में बैठे वकील भागने लगे. कुछ वकील तो नीचे उतर आये. न्यायालय के केयर टेकर ने तुरंत सर्पमित्र को फोन कर बुलाया.

 

सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया. बताया गया कि धामन प्रजाति का यह सांप लंबा होने के साथ ही पलक झपकते ही गायब होने में माहिर होता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here