तारक मेहता के नट्टू काका का निधन,टीम ने कहा….

0
7

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका अब नहीं रहे. नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया है. वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उन्हें कैंसर था. वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे.

 

नट्टू काका शो में जेठालाल के असिस्टेंट का रोल प्ले किया करते थे और उनकी दुकान में काम करते थे. वे अपने फनी एक्सप्रेशन्स से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे. बाघा संग भी उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी. शो में उनकी क्यूट स्माइल और इंग्लिश बोलने के लहेजे के सभी दीवाने थे.

नट्टू काका यानी अभिनेता घनश्याम नायक का जन्म 12 मई, 1944 को हुआ था. वे 77 साल के थे. पिछले काफी समय से वे बीमार थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे. एक्टर के निधन से तारक मेहता की टीम काफी मायूस है और कहा है को वो उन्हें बहुत मिस कर रहे है

घनश्याम नायक ने तारक मेहता का उलटा शो के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था जिसमे बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी समेत कई फिल्मों का समावेश था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here