नागपूर दि 3 ऑक्टोबर : नागपूर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में आज मामूली बढ़ोतरी देखी गई आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई वही ग्रामीण में लगातार तीसरे दिन एक भी नया कोरोना संक्रमित नही मिला
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 3830 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 3416+ ग्रामीण 414) जिसमे 6 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 6 + ग्रामीण 0+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले जीके बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 13 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी कमी देखी गई,अब जिले में 54 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 44,ग्रामीण में 8 और जिले के बाहर के 2 का समावेश है







