तीन युवकों को पीटा, 2 घायल

0
6

पुरानी रंजिश के चलते युवकों के समूह ने एक युवक पर हमला कर दिया युवक को बचाने आया उसके दोस्तों पर भी उन्होंने हमला कर दिया इसमें 2 लोग घायल हो गए

जरीपटका की हुडको कॉलोनी परिसर में रंजिश के चलते आरोपी युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने आए उसके दोस्तों को भी पीटा. पुलिस ने मंगलवारी बाजार, हुडको कॉलोनी निवासी मंगेश रमेश मालखेड़े (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

मंगेश  रात के दौरान अपने घर के सामने खड़ा था.इसी दौरान बेजनबाग निवासी आरोपी विशाल रायकर (21) अपने 2 साथियों को लेकर वहां पहुंचा. मंगेश और विशाल के बीच पुराना विवाद चल रहा था. विशाल और उसके साथियों ने मंगेश को पीटना शुरू कर दिया.

फर्श के टुकड़े से गर्दन पर वार कर जख्मी कर दिया. पास ही मंगेश के दोस्त सरफराज आलम शेख (28) और आकाश ढोले (22) भी खड़े थे. दोनों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया.

आरोपियों ने सरफराज और आकाश के साथ भी मारपीट की और उन्हें भी जख्मी कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here