नागपुर (Nagpur) में धूम स्टाइल गैंग फिर से सक्रिय हो गया है और पिछले सप्ताह सरेराह हाथों से लगातार मोबाइल छीनने की चार से पांच वारदातों के बाद उनके निशाने पर महिलाओं के मंगलसूत्र और चैन आ गए है
शहर के वीआईपी इलाकों में से एक माने जाने वाले आमदार निवास के पास एक घटना में बाइक सवार ने इस घटना को अंजाम दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सौ विनायका एकनाथे (49 वर्ष) गवर्नमेंट क्वार्टर रवि नगर निवासी मॉर्निंग वॉक करने निकली थी, वर्क करते करते वह दक्षिण मध्य सास्कृतिक केंद्र के दरवाजे के पास आमदार निवास के सामने पहुंची
गोवा करते-करते जा रही थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और उन्होंने विनायका के गले पर झपट्टा मारकर उनके गले का मंगलसूत्र छीन कर भाग गया, युवक की उम्र तकरीबन 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है
अचानक हुए इस अप्रत्याशित हादसे से विनायक सहम गई और उन्होंने मदद के लिए लोगों को पुकारा पर तब तक मोटरसाइकिल सवार चोर युवक फरार हो गया था
विनायका सीताबर्डी ( sitaburdi )पुलिस स्टेशन पहुंच गई और हुए घटना के बारे में पुलिस को दी और उनके मंगलसूत्र जिसकी कीमत ₹55 हजार है चुरा लेने की जानकारी दी ,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






