नागपुर जिले के कलमेश्वर तालुका के झुमकी में हुई महिला और बालिका हत्याकांड में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है यह महिला और बालिका रिश्ते में मां बेटी थी और मूलतः मध्य प्रदेश की रहने वाली थी
2 दिन पूर्व झुनकी के खेत में स्थित झोपड़ी में मां और बेटी का शव पाया गया था , 4 दिन पूर्व ही एक व्यक्ति इन दोनों के साथ वहां खेत पर काम मांगने आया था और वहीं पर स्थित झोपड़ी में रहने लगा था, 2 दिन पूर्व झोपड़ी में इन दोनों के शव पाए गए और साथ में आया व्यक्ति फरार हो गया
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की तो मृतक महिला का नाम रामप्यारी गिरधर साहू (उम्र 44) और बालिका का नाम रानी गिरधर साहू (उम्र 9 वर्ष) होने का पता चला और इनके साथ आया व्यक्ति रामप्यारी का दामाद राजेश साहू था यह सभी मूलतः मंडला मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं
रामप्यारी अपने दामाद राजेश के साथ भाग कर आने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है, राजेश ने हत्याकांड क्यों किया इसकी जानकारी राजेश के गिरफ्त में आने के बाद ही सामने आएगी पुलिस ने राजेश को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई तेज कर दी है






