भारत में कोरोना के नए मामलों में भारी बढ़ोतरी, 300 से ज्यादा मौत

0
5

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में 2 दिन राहत भरे रहे और याकड़ा 20000 के नीचे रहा पर आज फिर इसमें बड़ी बढ़ोतरी देखी गई जो देशवासियों की चिंता बढ़ा सकती है वही कोरोना से पिछले 24 घंटों में 300 से ज्यादा मौत दर्ज की गई

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 529 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 311 लोगों की मौत हो गई.

वही देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 718 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 हो गई है. वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 2 लाख 77 हजार 20 हो गए हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here