नागपूर / वर्धा : स्थानीय छात्र संकेत बलवंत वाघे ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है़ अखिल भारतीय स्तर पर संकेत ने 256 वा रैंक प्राप्त किया़ संकेत की महाविद्यालयीन शिक्षा इंस्टीट्यूट आफ साइंस नागपुर में हुई है़, जिसमें उसने सुवर्ण पदक प्राप्त किया था़ भौतिक शास्त्र में डिग्री लेने के बाद उसने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.
इस बीच उसने विभिन्न स्पर्धा में सफलता पाई़ 2015 से 2018 तक वह रामकृष्ण मठ का छात्र था़ साथ ही मठ का समन्वयक भी था़ जीवन में सफलता पाने का संघर्ष उसे इस मठ से मिला.
नागपुर विद्यापीठ के 93 वें स्थापना दिवस पर संकेत को उत्कृष्ट विद्यार्थी का पुरस्कार मिला़ संकेत ने बिना कोचिंग क्लासेस के यह सफलता पाई़ संकेत के पिता बलवंत वाघे की किराना दूकान है़ वे स्थानीय नगर परिषद में पार्षद भी रह चुके है़ मां शिल्पा गृहिणी है़ भाई निजी कोचिंग क्लासेस चलाता है.





