महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के बिच स्कूलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 31 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

Maharashtra School Update: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंता वयक्त की है. दिल्ली में शिक्षण संस्थानो को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) केवल जारी है. इन सब के बीच महाराष्ट्र के स्कूलों पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.

इसी बीच अफवाहों पर विराम लगाते हुए महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि स्कूलों को बंद करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सरकारी स्कूली छात्रों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की योजना बना रही है.

क्योंकि स्कूलों को बंद करने से छात्रों को एक बड़ा शैक्षणिक नुकसान होता है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि टीकाकरण दर बढ़ाना समय की मांग है. इसी रणनीति के तहत राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपना ध्यान और संसाधनों को स्कूली छात्रों के टीकाकरण (vaccination) पर केंद्रित करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here