भारत में नए कोरोना मामलों में बड़ा उछाल,जाने कितने मरीज मिले

0
13

भारत दिनांक 31 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार के बाद एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे 16,764 नए मामले सामने आए हैं और 220 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान, 7,585 रिकवरी हुईं।

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट देश में तेजी से पैर पसार रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के 1,270 मरीजों में से 374 मरीज रिकवर हो गए हैं।

कल की तुलना में कोरोना मामलों में 27.4 फीसदी का उछाल आया. गुरुवार को देश में 13,000 से ज्यादा मामले आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here