Nora Fatehi tested positive for Covid: देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर छाया हुआ है करीना कपूर (Kareena Kapoor) अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के ठीक होने के बाद अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) को कोरोना हो गया है.
नोरा (Nora Fatehi) के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि (Nora Fatehi) अभी क्वारंटीन कर रही हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वैसे बता दें कि नोरा (Nora Fatehi) को सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने डांस मेरी रानी के वीडियो में देखा गया था, गाने के आने के बाद से नोरा और गुरु लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही दोनों इंडियाज बेस्ट डांसर और द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे.
हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) रिया कपूर (Rhea Kapoor) और जीजा करण बूलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं बता दें कि मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है.
नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना होने की जानकारी दी है और लिखा ‘मैं फिलहाल कोरोना से लड़ रही हूं और इसने मुझे बहुत परेशान किया है और मैं पिछले कुछ दिनों से बेड पर हूं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हूं. आप भी सेफ रहे और मास्क पहनें, क्योंकि ये बहुत तेजी से फैल रहा है और ये सबको अळग तरह से परेशान कर रहा है और ये किसी को भी हो सकता है. मैं कोशिश कर रही हूं कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊं. आपके स्वास्थ से ज्यादा जरुरी कुछ भी नहीं है. अपना ध्यान रखें.’





