भारत में 7 हजार के करीब नए कोरोना मरीज,मौत के आंकड़े में कमी

0
9

भारत दिनांक 26 दिसंबर (प्रतिनिधि)

देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है. ओमिक्रोन के खतरे के बीच इसके मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है. आज कोरोना के 6 हजार 987 नए मामले सामने आए हैं जबकि 162 लोगों की मौत हुई है.

इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की बढ़कर 76 हजार 766 हो गई है. जबकि, कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 30 हजार 354 हो गई है. इस महामारी के चलते अब तक देश में 4 लाख 79 हजार 682 लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई है.

जबकि देश में अब तक141.37 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। नए केसों में से 422 लोग Omicron से पीड़ित निकले हैं। जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ओमिक्रोन के 422 मरीज़ों में से 130 लोग ठीक हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here