3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को टीका, फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज़ : पीएम मोदी

0
12

भारत दिनांक 25 डिसेंबर(प्रतिनिधी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एलान किया कि तीन जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू होगा. उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है. सभी गाइडलाइन का पालन करें क्योंकि यही कोरोना के खिलाफ लड़ने का बहुत बड़ा हथियार है. इसके अलावा वैक्सीनेशन भी एक हथियार है.

महामारी से लड़ने का हमारा आत्मविश्वास बढ़ रहा है. इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई. सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास और इच्छाशक्ति का नतीजा है कि आज हम 140 करोड़ का लक्ष्य पार कर चुके हैं. 61 फीसदी लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी है. 90 फीसदी लोगों को सिंगल डोज़ मिल चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here