भारत दिनांक 20 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
पनामा पेपर्स (Panama Papers Leak) से जुड़े मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को समन किया गया है. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है.
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार पहले भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी. ये गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की गई थी.
पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी (Mossack Fonseca) के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे. ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Süddeutsche Zeitung (SZ) ने Panama Papers नाम से 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था. इसमें भारत समेत 200 देशों के राजनेता, बिजनेसमैन, सिलेब्रिटी के नाम शामिल थे, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे. इसमें 1977 से 2015 के अंत तक की जानकारी दी गई थी.
लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम शामिल थे. इसमें ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन का भी नाम शामिल था.






